{"_id":"6a5e55b8c2e93860dd0fee66","slug":"crowds-of-devotees-are-flocking-to-listen-to-the-shiva-mahapuran-katha-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-141979-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शिव महापुराण कथा सुनने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शिव महापुराण कथा सुनने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, 20 Jul 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बिशंग स्थित प्राचीन शिवज्यू मंदिर में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्र के लोगों में कथा को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
सोमवार को पुरोहित गोपाल मुरारी, उमेश पांडेय और हरीश मुरारी ने विधि-विधान के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा वाचक व्यास बाबा आदित्य दास ने कुमाऊनी बोली में भगवान शिव से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने हिमालयराज और मैना के घर माता पार्वती के जन्म, उनकी कठोर तपस्या, देवर्षि नारद के उपदेश तथा भगवान शिव की दिव्य बारात का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथा श्रवण के लिए क्षेत्र ही नहीं दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर बृजेश माहरा, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, गोविंद सिंह, नवीन सिंह, दरबान सिंह, कैलाश सिंह, त्रिभुवन उपाध्याय, जगदीश पुजारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।