फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crowd of youth gathered in Dharchula for porter recruitment

पोर्टर भर्ती में उमड़ा युवाओं का हुजूम: 500 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, सफल होने वालों की हुई मेडिकल जांच

Wed, 02 Apr 2025 01:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 02 Apr 2025 01:42 PM IST
सार

धारचूला में सेना की ओर से आयोजित पोर्टर भर्ती के लिए नेपाल के साथ ही उत्तराखंड, यूपी और बंगाल के विभिन्न शहरों से करीब एक हजार युवा सोमवार देर शाम यहां पहुंच गए। मंगलवार को करीब 500 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई।

विज्ञापन
Crowd of youth gathered in Dharchula for porter recruitment
धारचूला में सेना मैदान में पोर्टर भर्ती के लिए विभिन्न राज्यों से उमड़े युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में सेना की ओर से आयोजित पोर्टर भर्ती के लिए नेपाल के साथ ही उत्तराखंड, यूपी और बंगाल के विभिन्न शहरों से करीब एक हजार युवा सोमवार देर शाम यहां पहुंच गए। मंगलवार को करीब 500 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। सेना की मेडिकल टीम ने इसमें सफल युवाओं की मेडिकल जांच की और उनके कागजात जांचे।

 

प्रशासन की ओर से युवाओं के रहने की व्यवस्था की गई है। पोर्टर भर्ती एक अप्रैल से शुरू हो गई है जो पांच अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान यहां पांच हजार युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है। यहां 600 पोर्टरों की भर्ती होनी है। पोर्टर भर्ती के चलते नगर के होटल और होम स्टे फुल होने लगे हैं।

विज्ञापन

भर्ती मैदान के आसपास सड़क किनारे बीती रात कुछ युवाओं के रात गुजारने की सूचना मिली। एसडीएम मंजीत सिंह के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवाओं से ब्लॉक सभागार, जीजीआईसी और जीआईसी में पहुंचने का अनुरोध किया। यहां प्रशासन की ओर से युवाओं के रहने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कई युवा वहां नहीं गए और वे भर्ती मैदान में सुबह जल्द पहुंचने की बात कहते हुए सड़क किनारे ही सो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने की उचित किराया लेने की अपील
एसडीएम मंजीत सिंह ने नगर के सभी होम स्टे और होटल संचालकों से पोर्टर भर्ती के लिए आए युवाओं से मुनासिब किराया लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक किराया लेने की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन एवं पुलिस टीम ने सोमवार रात को ब्लॉक सभागार, जीजीआईसी और जीआईसी में 200 से अधिक युवाओं के ठहरने की व्यवस्था की। मंगलवार सुबह जल संस्थान और सेना की ओर से युवाओं के लिए पानी की टंकी की व्यवस्था की गई।

युवाओं को लाने वाले वाहनों की पार्किंग आर्मी कैंप गलाती के पास होगी
धारचूला में मंगलवार से शुरू हुई पोर्टर सेना भर्ती के लिए युवाओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्थानीय होटल मालिकों और टैक्सी संचालकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एसपी रेखा यादव ने कहा कि वाहनों की पार्किंग आर्मी कैंप गलाती के पास की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को सेना के जवान पैदल भर्ती ग्राउंड तक ले जाएंगे। एसपी ने अभ्यर्थियों से शांतिपूर्वक भर्ती में शामिल होने और किसी भी प्रकार की अराजकता उत्पन्न न करने की अपील की है। इसके अलावा, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस स्टेशन धारचूला के लैंडलाइन नंबर 05964-222204 और मोबाइल नंबर 94111-12889 पर संपर्क करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed