फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cristmus in Pithauragarh

Pithoragarh News: मेथोडिस्ट चर्च में मानव जाति के कल्याण की प्रार्थना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Cristmus in Pithauragarh
पिथौरागढ़ के मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर रेव विनय बटलर गवन प्रभु यीशु के जीवन पर जानकारी देते। संव? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। क्रिसमस का त्योहार जिले भर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म और उनके जीवन के प्रसंग बताए गए। पास्टर रेव विनय बटलर गवन ने यीशु के जन्मदिन की घटनाओं को बाइबिल के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सिल्थाम में स्थित मेथोडिस्ट चर्च में रविवार को पास्टर रेव विनय बटलर गवन ने बाइबिल का पाठ किया। प्रार्थना में संपूर्ण विश्व और मानव जाति के कल्याण, शांति, भाईचारा, समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। पास्टर गवन ने कहा कि क्रिसमस का मतलब मानव मात्र की भलाई, आत्म समर्पण और संयमित जीवन बिताना है। यह दिन हमें प्रेम, क्षमा, बलिदान, मेल-मिलाप, शांति का संदेश देता है। यीशु जन्म से संबंधित कई भजन सुनाए गए। इस दौरान विधायक मयूख महर, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, कांग्रेस नेता दीपक लुंठी, भुवन पांडेय, कमल कसन्याल, ईसाई समाज के एडवोकेट सुभाष चंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य पीआर डीन, विमल दीप फिलिप, मनोज एलेक्जेंडर, संजीव मसीह आदि रहे।
विज्ञापन

सोर वैली में धूमधाम से मनाया क्रिसमस
पिथौरागढ़। सोर वैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य लीला जोशी ने प्रभु यीशु के जीवन और उनके कार्यों को याद किया। नन्हें बच्चे सांता के रूप धर सबका मनोरंजन करते रहे। केक काटकर क्रिसमस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक किरन, ममता, ललित पाटनी, नरेंद्र चंद, उषा भट्ट, खुशाल सिंह सामंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सानधूरा और चौपाता में मनाया क्रिसमस
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सानधूरा और मेथोडिस्ट चर्च चौपाता में क्रिसमस पर लोगों ने प्रभु यीशु के समक्ष कैंडल जलाकर सुख-शांति की कामना की। मेथोडिस्ट चर्च के पास्टर बसंत सिह ने बताया कि दो हजार वर्ष पूर्व बेतलहेम की एक गोशाला में ईसा मसीह का जन्म हुआ। माता मरियम, चरवाहों, नवियों को भी दर्शाया गया। सानधूरा चर्च में भी यीशु का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, नंदन बाफिला, गुलाब सिंह, श्याम सिंह, संजीव सिंह, अर्पणा सिंह, रितु सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed