{"_id":"58ea6eda4f1c1b4c3e5babd1","slug":"crisis-of-planting-ten-thousand-grooves-on-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार नाली जमीन पर फसल बोने का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार नाली जमीन पर फसल बोने का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
फसल बोने का संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 जून 2016 को आई आपदा से हाटथर्प गांव की सिंचाई गूल और सिंचाई की हाइड्रम योजना के क्षतिग्रस्त होने से दस हजार नाली जमीन पर फसल बोने का संकट खड़ा हो गया है। इन खेतों में इस समय लोग धान की नर्सरी लगाते थे, लेकिन पानी के अभाव में अब तक किसान नर्सरी नहीं लगा पाए हैं। हाटथर्प की दस हजार नाली जमीन पर इस बार धान की रोपाई लग पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
हाटथर्प गांव के किसान मनोज साह ने बताया कि 30 जून को आई आपदा से गांव के निचले हिस्से पर बहने वाली चर्मा नदी में सिंचाई के लिए लगाए गए तीन हाइड्रम योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई थी। लघु सिंचाई विभाग की देखरेख में संचालित होने वाली इन हाइड्रम योजनाओं को आपदा के दस माह बाद भी सही न किए जाने से ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ गुस्सा है। किसानों के खेत नदी से ऊपर होने के कारण सिंचाई की कोई अन्य व्यवस्था नहीं है। इस बार की धान की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
इन हाइड्रम योजनाओं से हाटथर्प, राजासेरा, देवीढूंगा की दस हजार नाली से अधिक के खेतों में सिंचाई का काम किया जाता था, परंतु इस बार धान की नर्सरी तैयार होने का समय आ गया है और विभाग द्वारा अब तक सिंचाई की कोई भी व्यवस्था न किए जाने से किसान नाराज हैं। लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनको आपदा मद से कोई धनराशि नहीं मिली। इस कारण मरम्मत के काम नहीं हो पाए। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि यदि शासन से जल्दी धन मिल जाता है तो मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन