{"_id":"590b60334f1c1b0b3944255d","slug":"youth-murder-suspected-of-tire-rationing","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर पंक्चर करने के शक में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर पंक्चर करने के शक में युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट
Updated Thu, 04 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय से 30 किमी दूर पिथौरागढ़ मार्ग पर नाली कस्बे में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 मई को नाली गांव में बारात की बुकिंग में आए कार स्वामी डूनी निवासी सुरेश उर्फ सागर की नाली कस्बे में टायर पंक्चर की दुकान चलाने वाले मनोज सिंह (35) पुत्र नर सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला निपट गया। सुरेश कार को सड़क में खड़ी कर बारात में चल दिया। बारात रात की थी। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे के बीच सुरेश सड़क में पहुंचा तो कार के टायर पंक्चर थे। सुरेश को शक हुआ कि मनोज ने ही कार के टायर पंक्चर किए हैं। दोनों में बहस होने लगी, जो मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
सुरेश और उसके तीन साथियों ने मिलकर मनोज की जमकर पिटाई कर दी, इससे वह काफी चोटिल हो गया। मनोज की पत्नी भावना देवी और अन्य परिजन मनोज को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेश कांडपाल ने बताया कि मृतक की पत्नी ने सुरेश और तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेश हत्थे नहीं चढ़ा है। उसकी तलाश की जा रही है। कुछ युवकों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। सुरेश के साथ मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही वास्तविकता का पता लगाकर हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। मनोज की हत्या से इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन