फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicle accident, two people seriously injured

मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग गंभीर घायल

Wed, 04 Nov 2015 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Nov 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन

थल से मुवानी को जा रहा मैक्स वाहन चोपड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर नीचे रामगंगा के किनारे जा गिरा। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वाहन में सवार एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ। खराब सड़क के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विजेंद्र साह के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 108 वाहन से घायलों को गोचर अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में वाहन स्वामी कुंवर सिंह (35) पुत्र गोपाल सिंह निवासी बोराइजर और किशोर दत्त लेखक (30) पुत्र श्याम दत्त निवासी रमतड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मैक्स में सवार दिगरा मुवानी निवासी भूपेंद्र कुमार (27) को मामूली चोट आई। उसे महरम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया है। वाहन स्वामी कुंवर सिंह खुद गाड़ी चला रहे थे। थल से मुवानी के बीच दस किलोमीटर सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। अक्सर इस रोड में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। एक सप्ताह पूर्व इसी रोड में एक पिकप नदी में गिरा था। उसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed