फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three girls in Nepal rocking on trap

नेपाल में तीन छात्राएं फंदे पर झूलीं

Sun, 19 Apr 2015 11:07 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

 नेपाल के पश्चिमांचल के बजांग जिले में तीन छात्राओं ने फेल होने पर एक साथ पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव एक पेड़ पर लटके मिले हैं। इससे पूर्व 13 अप्रैल को भी  नेपाल सीमावर्ती दार्चुला जिले में सातवीं तथा छठी की दो-दो छाज्ञाओं ने फेल होने पर महाकाली में छलांग लगा दी, जिनमें तीन के शव मिल गए थे, जबकि एक लापता है जिसक ी बचने की उम्मीद ना के बराबर है।

विज्ञापन

नेपाल पुलिस के प्रहरी प्रमुख कमल बिष्ट ने बताया कि बजांग जिले के सूरमा गांव की तीन बालिकाएं शनिवार को लाल मिट्टी लाने की बात कहकर एक साथ घर से निकली थीं, लेकिन शाम को घर नहीं लौटीं। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। आज सुबह बालिकाओं की खोजबीन शुरू हुई। तीनों बालिकाएं उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरमा में सातवीं में पढ़ती थीं। पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह मिट्टी लेने के लिए गए गांव के कुछ लोगों ने एक साथ पेड़ पर लटकी तीनों किशोरियों की लाश देखी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों में सूरमा गांव निवासी तारा पुजारा (14), रेखा पुजारा (14) और कविता बोहरा (14) शामिल हैं। ये तीनों वार्षिक परीक्षा में फेल हो गई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed