फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The young man fell into the abyss, death

युवक खाई में गिरा, मौत

Sat, 30 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 30 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
The young man fell into the abyss, death
हरीश सिंह दिगारी - फोटो : अमर उजाला

एक परिवार में पहली कन्या के जन्म लेने की खुशी सिर्फ पांच ही दिन रह पाई। बेटी के जन्म लेने से पिता इतने खुश थे कि वह नामकरण संस्कार को धूमधाम से मनाने की तैयारी में थे। वह सामान का इंतजाम करने में लगे थे। शुक्रवार शाम कनालीछीना बाजार से गांव को सामान लेकर जाते समय समतड़ा के पास पैदल रास्ते में उनकी खाई में गिरकर मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि कनालीछीना के सन्न गांव निवासी हरीश सिंह दिगारी (30) पुत्र नंदन सिंह दिगारी का विवाह 19 मई 2015 को पिथौरागढ़ के तोली गांव निवासी पूजा से हुआ था। 26 अप्रैल को उनके घर बेटी का जन्म हुआ। बेटी का जन्म होने की खुशी में दिल्ली में किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करने वाला हरीश सिंह अगले दिन घर पहुंचा। उसने बेटी का नामकरण संस्कार धूमधाम से मनाने, पूरे गांव के लोगों को दावत देने का फैसला लिया था। वह पहले से ही इसकी तैयारी में जुटा था। शुक्रवार को हरीश कनालीछीना बाजार से नामकरण का सामान, मिठाई आदि लेने गया था।
विज्ञापन


उसने सामान ले जाने के लिए एक मजदूर लगा रखा था और खुद पीछे-पीछे चल रहा था। इतने में सन्न गांव से करीब एक किलोमीटर पहले समतड़ा के पास पैदल रास्ते में उसका संतुलन बिगड़ा और करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। लोगों ने खाई में जाकर उसे किसी तरह बाहर निकाला। हरीश के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, उसने दम तोड़ दिया। हरीश परिवार में इकलौता बेटा था। घटना से पूरे गांव में शोक छा गया। परिवार में उसकी बीवी, मां और पिता बेहोश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed