{"_id":"a23865803afc8197fd65eab28ceda344","slug":"the-village-recently-got-mislaid-worker-s-body-in-the-suspect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूम गांव में संदिग्ध हाल में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गूम गांव में संदिग्ध हाल में मिला मजदूर का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात गूम गांव निवासी जगदीश चंद्र भट्ट का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला। पत्नी ने हत्या की आशंका जतायी है। उसका आरोप है कि मरने से पहले जगदीश ने उसे फोन पर कहा था कि ग्राम प्रधान के पति ने उसे जहर लिखा दिया। पुलिस को शव के पास से जहर की शीशी और शराब की बोतलें भी मिली है। मृतक की जेब में ग्राम प्रधान की प्रशासन से शिकायत वाले तीन पत्र भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी शोभा बिष्ट ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात जगदीश ने उसे फोन किया था। जिसमें जगदीश ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान विमला देवी के पति दयानंद सोराड़ी और कुछ अन्य लोगों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया है। फोन के तुरंत बाद शोभा अपने जेठ लक्ष्मी नारायण को साथ लेकर घर से पांच किमी दूर ग्राम प्रधान के घर के पास पहुंची। वहां सड़क किनारे जगदीश मृत पड़ा था।
विज्ञापन
उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पाटी चौकी इंचार्ज खुशाल सिंह और थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने घटनास्थल पहुुंचे। पुलिस ने जगदीश के शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के अनुसार मृतक की जेब में तीन प्रार्थना पत्र मिले हैं। जिसमें मृतक ने एक पत्र एसडीएम तथा दो पत्र तहसीलदार को लिखे हैं। जिसमें कहा गया है कि प्रधान पति मंदिर जाने वाले मार्ग में अवैध निर्माण करा कर हरे पेड़ों को कटवा रहा है। एसओ के अनुसार 16 जनवरी को प्रधान पति और जगदीश के बीच किसी बात को लेकर विवाद तथा हाथापाई भी हुई थी। एसपी चंपावत दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मृतक की पत्नी के लगाए गए आरोप गंभीर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हर पहलू की जांच के आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
.