फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rape with old age in disaster affected village

आपदा प्रभावित गांव में वृद्धा से बलात्कार

Fri, 18 Aug 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 18 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rape with old age in disaster affected village
वृद्धा से बलात्कार - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित क्षेत्र के एक गांव में 14 अगस्त की रात एक युवक ने अपने ही गांव में घर पर अकेली रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। तहसील मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव में हुई दरिंदगी का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब पीड़ित वृद्धा की बेटी अपनी मां को अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामला पांगला थाने को स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि वृद्धा को घर पर अकेली देख 22 वर्षीय अनिल सिंह 14 अगस्त की रात उसके कमरे में घुस गया। उसने वृद्धा के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ बलात्कार किया। इलाके में उस समय तेज बारिश हो रही थी और आवागमन के रास्ते बंद थे। घटना के बाद वृद्धा की तबियत बिगड़ गई। उसने सारा घटनाक्रम अपनी विवाहिता बेटी को बताया। बेटी शुक्रवार को मां को लेकर यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. जगमोहन गर्ब्याल ने बताया कि महिला डॉक्टरों की टीम ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह गांव पांगला थाने के अधीन है। इस कारण रिपोर्ट पांगला थाने को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed