फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nephew uncle poured kerosene, set fire

भतीजे ने चाचा पर डाला मिट्टी का तेल, लगाई आग

Sat, 26 Mar 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Nephew uncle poured kerosene, set fire
चाचा को जलाया - फोटो : अमर उजाला

इस तहसील के बड़ावे पटवारी क्षेत्र के अंतर्गत तल्लागांव में एक युवक ने अपने बुजुर्ग चाचा के शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और मशाल से आग लगा दी। करीब 45 फीसदी झुलसे बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक प्रकाश कापड़ी ने बताया कि बड़ावे के तल्लागांव में नारायण राम (65) का अपने भतीजे भूपेश प्रसाद (25) के साथ अक्सर विवाद होता रहता है। 24 मार्च की शाम भूपेश अपने चाचा को सबक सिखाने के इरादे से हाथ में मिट्टी के तेल का जार लेकर और एक मशाल तैयार कर रास्ते के किनारे झाड़ी की आड़ में छिप गया। जैसे ही नारायण राम वहां से निकले तो उसने बुजुर्ग चाचा को दबोच लिया। उनके शरीर में मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और मशाल से आग लगा दी। नारायण राम के हल्ला करने पर गांव के लोग एकत्र हुए।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद भूपेश मौके से फरार हो गया। गांव के लोग रात ही में नारायण राम को अस्पताल ले आए। राजस्व पुलिस की टीम ने घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। शनिवार को राजस्व विभाग के उपनिरीक्षक प्रकाश कापड़ी, भरत मेहता, शंकर दत्त कापड़ी, जीवन पुनेठा और भरत शाही ने आरोपी भूपेश को तल्लागांव जाकर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नारायण राम के बेटे नीरज कुमार ने धारा 307, 326, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, झुलसे नारायण राम की हालत चिंताजनक बनी है। उसकी पीठ और पेट का काफी हिस्सा जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed