फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal jeep fell into a ditch, killing 8

नेपाल में खाई में गिरी जीप, 8 की मौत

Wed, 13 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट Updated Wed, 13 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

नेपाल के सुदूर पश्चिमांचल के डोटी जिले में मंगलवार रात करीब नौ बजे एक जीप जिजोडमांडा नामक स्थान पर 500 मीटर खाई में गिर गई। इससे जीप सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। जीप डडेलधूरा से डोटी को जा रही थी। मृतकों में 5 लोग जिजोडमांडा वार्ड संख्या 8 के रहने वाले एक ही परिवार के थे।   जीप चालक की इलाज के दौरान डडेलधूरा अस्पताल में मौत हो गई। एक घायल ने भी अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन


डोटी के जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक दिलीराज बिष्ट ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद धनगड़ी ले जाया गया है। जिजोडमांडा वार्ड संख्या 8 के जयराज पंत (62), गुड्डी पंत (44), सावित्री पंत (42), गणेश पंत (61), केशवराज पंत (49) और हरिना टम्टा (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जीप चालक वलायर निवासी चेतराज (45) और जानकी ताम्रकार (17) ने उपक्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन


घायलों में नवरता पंत, गौरव पंत, लक्ष्मी नेपाली, धन बहादुर टम्टा, कलावती टम्टा, अनीता टम्टा और धौली टम्टा शामिल हैं। इनमें सभी की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि मृतक जयराज पंत, गुड्डी पंत, सावित्री पंत काठमांडू के पदमकन्या डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता थे। यह तीनों काठमांडू से विषुवत संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव जिजोडमांडा आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed