फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Municipal councilor arrested Subodh Bisht

पालिका सभासद सुबोध बिष्ट गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Oct 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
 नगरपालिका के सभासद सुबोध बिष्ट को शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने सरकारी काम में बाधा डालने, कर्मचारियों एवं अन्य सभासदों के साथ गालीगलौज करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि सभासद सुबोध को इसी रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले नौ अक्तूबर को नगरपालिका के 62 कर्मचारियों ने सभासद सुबोध बिष्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम और एसपी को ज्ञापन दिया था, जिसमें आरोप लगाया था कि सभासद सुबोध बिना कारण कर्मचारियों के साथ गालीगलौज करते हैं। स्टोर, निर्माण, लेखा, कैशियर, राजस्व कक्ष में जाकर बाधा डालते हैं। हर कर्मचारी को वह धमकाते रहते हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि सुबोध की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। इससे पहले 30 सितंबर को हुई नगरपालिका बोर्ड की बैठक में भी सुबोध के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का फैसला लिया गया। कोतवाल ने बताया कि सुबोध के खिलाफ धारा 353, 186 और 504 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed