फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jeep falls into river in Nepal's Darchula

नेपाल के दार्चुला में जीप नदी में गिरी

Thu, 12 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 12 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन

नेपाल के दार्चुला जिला अंतर्गत बालुवा नामक स्थान पर बुधवार रात एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर महाकाली नदी में जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हैं। उनके महाकाली में बह जाने की आशंका है। नेपाल पुलिस के सूत्रों के अनुसार धाप से खलंगा की तरफ जा रही जीप में छह लोग सवार थे।

विज्ञापन


यह सभी धाप के नजदीक छनौट नामक स्थान पर चल रही स्थानीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता को देखकर लौट रहे थे। सुदूर पश्चिमी नेपाल के पुलिस महानिरीक्षक माधव नेपाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोरों की टीम महाकाली में तलाशी के लिए भेज दी है।
विज्ञापन


अब तक तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं, इनमें गल्फे गांव निवासी विमल बुड़ाथो, पस्ती गांव निवासी किशन सिंह धामी, अपी नगरपालिका क्षेत्र निवासी कैलाश लुहार शामिल हैं, जो लोग लापता हैं उनमें अपी नगरपालिका क्षेत्र निवासी हरक सिंह ऐरी, सुनील लुहार और रमेश कुंवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों और लापता लोगों में सभी युवा हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूरे दिन सर्च अभियान चलाया, लेकिन तीनों लापता लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। भारी संख्या में लोग महाकाली में चल रहे सर्च अभियान में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed