फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   File a lawsuit against the unknown animal smugglers

अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Jan 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम मैदान की ओर जानवरों को ले जा रही एक पिकप को पकड़ लिया। पिकप में सवार लोग पुलिस को आते देख पहले ही फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया और जानवर छुड़ा लिए हैं।

विज्ञापन

बताया गया है कि कुमौड़ तिराहे के पास कुछ लोगों ने एक पिकप में तीन जानवरों को लदा हुआ देखा तो पिकप वाहन को रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानवरों को छुड़ा लिया लेकिन तब तक पिकप में सवार लोग फरार हो गए। इस मुद्दे पर हिंदू जागरण मंच और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। कहा कि ग्रामीण इलाकों से पशुओं की तस्करी करने वाला गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। इन पर सख्ती से अंकुश लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन

कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी गई। उन्होंने कहा कि घाट पुलिस चौकी तथा अन्य स्थानों पर ऐसे वाहनों की चेकिंग के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed