{"_id":"5a62227b4f1c1ba1268b54a4","slug":"car-crashed-three-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के डम्डे में दुर्घटनाग्रस्त होकर पेड़ से अटकी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरसुम गांव से डम्डे को जा रही एक कार शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पेड़ से जाकर अटक गई, वर्ना बड़ा हादसा हो जाता। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, थल के पास बरड़ बैंड पर बारातियों को पहुंचाकर लौट रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में दो लोग सवार थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
गंगोलीहाट के थाना प्रभारी केसी आर्य ने बताया कि बुरसुम से डम्डे को जा रही कार (यूके 05-टीए 2152) डम्डे के पास एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होकर 30 मीटर नीचे पेड़ से अटक गई। कार में सवार बुरसुम निवासी बसंत गोस्वामी (26) पुत्र फकीर नाथ, लक्ष्मण नाथ (40) पुत्र धनी नाथ और गिरीश (30) पुत्र धनीराम घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से गंगोलीहाट अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाने से बसंत लाल, गोविंद वर्मा, कैलाश काला, नवीन जोशी मौके पर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. एसडी सूंठा ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं, थल के पास बरड़ बैंड पर कार (यूके 05 बी-8957) करीब 20 मीटर खाई में गिर गई। यह कार पुरानाथल से कुकरौली गई बारात को पहुंचाने के बाद लौट रही थी। कार में सिर्फ दो लोग सवार थे। 108 वाहन से दोनों को थल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मामूली चोट होने के कारण दोनों अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन