फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बैतड़ी में भारत से आयातित एक्सपायर सामान पकड़ा

बैतड़ी में भारत से आयातित एक्सपायर सामान पकड़ा

Fri, 30 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
बैतड़ी में भारत से आयातित एक्सपायर सामान पकड़ा
बैतड़ी (नेपाल)। बैतड़ी प्रशासन ने भारत से आयात होकर आई खाद्य सामग्री और एक्सपायर पेय पदार्थ पकड़ा है। 15 हजार रुपये मूल्य के इस सामान को नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर महाकाली नदी के किनारे पुलों से और खुली सीमा से नेपाल को खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ आयात किए जाते हैं। पुलों पर भारत की ओर से कस्टम सहित सुरक्षा एजेंसियां, नेपाल की ओर नेपाल प्रहरी और नेपाल कस्टम के अधिकारी सामान की जांच कर भेजते हैं, लेकिन नेपाल को जाने वाले सामान पर एक्सपायरी की जांच नहीं की जाती।
विज्ञापन


इस तरह की सूचना पर बैतड़ी के सीडीओ चंद्रप्रकाश गैर, डीएसपी नेत्रमणि गिरी ने पांच लोगों की टीम बनाकर यहां के होटलों और खुदरा दुकानों में जांच शुरू कराई। बृहस्पतिवार शाम खाद्य गुण नियंत्रण के अधिकारियों ने पाटन नगरपालिका आठ के खोड़पे बाजार की कुछ दुकानों में एक्सपायरी डेट के 15 हजार मूल्य के बिस्किट, तेल, आदि सामान पकड़ा। खाद्य गुण नियंत्रण डिविजन के प्रमुख कृष्ण दत्त लेखक ने बताया कि ऐसे सामान के प्रयोग से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed