फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तेंदुए से बचने को भागी बालिका की पहाड़ी से गिरकर मौत

तेंदुए से बचने को भागी बालिका की पहाड़ी से गिरकर मौत

Sun, 04 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए से बचने को भागी बालिका की पहाड़ी से गिरकर मौत
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में तेंदुए से बचने के प्रयास में एक बालिका की मौत हो गई। रविवार को भारतीय सीमा से लगे नेपाल के मैलोली नगरपालिका वार्ड संख्या 5 के विलासपुर गांव के मैदान में बच्चे खेल रहे थे। तभी एक तेंदुआ बच्चों की ओर झपटा। बच्चों ने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस कोशिश में गांव की 13 वर्षीय सरस्वती बिक पहाड़ी से गिर गई। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। सरस्वती से सिर और पैर पर गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक इलाज के बाद सरस्वती को उप क्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एक मार्च को भी इसी गांव में घर में सो रहे बालक पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। बैतड़ी के विलासपुर गांव में तेंदुए का आतंक फिर से बढ़ने लगा है। गांव के लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed