फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पुलिस ने सात जुआरी पकड़े

पुलिस ने सात जुआरी पकड़े

Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सात जुआरी पकड़े
पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय के पास कासनी में जुआ खेल रहे सात जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। जुआरियों से 35,430 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात 8.35 बजे कासनी में संजय गिरी की चाय की दुकान में छापा मारा। वहां प्रवीण कसन्याल निवासी कासनी, सूरज बिष्ट निवासी भड़कट्या, नवीन मेहरा निवासी भड़कट्या, जगत गिरी निवासी कासनी, संजय गिरी निवासी कासनी, कैलाश गिरी निवासी कासनी, जोगेंद्र सिंह निवासी कासनी जुआ खेल रहे थे। जुएं के फड़ में 31,430 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।

तलाशी में इन लोगों से 4000 रुपये की रकम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया। जुआरियों को पकड़ने वाले दल में उप निरीक्षक किशोर पंत, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक पवन जोशी, कांस्टेबल विनोद कुमार, विनोद यादव, मेघा चंद, राहुल देव शामिल थे।
विज्ञापन


शराब पीकर ऊधम मचा रहा सिपाही गिरफ्तार
पिथौरागढ़। शराब पीकर ऊधम मचा रहे रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही को 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही गिरीश चंद्र जोशी सोमवार रात शहर के सिल्थाम में शराब पीकर ऊधम मचा रहा था। कोतवाली के उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने सिपाही को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उसका चिकित्सा परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed