{"_id":"5b2bf2c04f1c1b214d8b7b81","slug":"181529606848-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डामरीकरण के काम में बाधा पहुंचा रही महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डामरीकरण के काम में बाधा पहुंचा रही महिला गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने डामरीकरण के काम में बाधा पहुंचा रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुहम्मद आसिफ ने बताया कि 20 जून को शिकायती पत्र की जांच के लिए ग्राम सैंथल-मचौरा, बड़ीगांव पहुंचे। राजस्व उप निरीक्षक मीना जोशी, लोनिवि के सहायक अभियंता हेमंत चंदोला और कुछ अन्य लोग मौके पर मौजूद थे। वहां पर एक महिला देवकी देवी पत्नी कुल बहादुर निवासी बड़ीगांव थाना अस्कोट भी मौजूद थीं। उक्त महिला सैंथल-मचौरा अस्कोट लिंक सड़क में हो रहे डामरीकरण के कार्य में बाधा पहुंचा रही थी।
उक्त महिला से पूछताछ की जाने लगी तो वह विवाद करने लगी, गाली, गलौच करने लगी। कहने लगी रोड नहीं बनने दूंगी। महिला को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन महिला नहीं मानी। महिला को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मौके पर ही उसके पति कुल बहादुर को दे दी गई। बताया गया कि उक्त महिला के विरुद्ध पूर्व में भी 107/116 सीआरपीसी में कार्रवाई की जा चुकी है। अभियुक्त को परगना मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन दिन की न्यायिक हिरासत में डीडीहाट बंदीगृह भेज दिया गया है।