{"_id":"599484eb4f1c1bb6048b459c","slug":"181502905579-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के ड्राइवर की खाई में गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम के ड्राइवर की खाई में गिरकर मौत
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एसडीएम के वाहन चालक की खाई में गिरकर मौत हो गई। उनका शव पूरी रात खाई में पड़ा रहा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम के ड्राइवर मोहन सिंह बुर्फाल (50) पुत्र उमेद सिंह बुर्फाल मंगलवार को स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम करीब पांच बजे अपने गांव घोरपट्टा को पैदल जा रहे थे। बुंगा के पास उनका पैर फिसल गया और वह करीब 40 फुट गहरी खाई में जा गिरे। परिवार के लोगों ने रात में उनकी खोजबीन नहीं की। यह समझा कि शायद वह आपदा संबंधी ड्यूटी में व्यस्त हो गए होंगे। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने खाई में शव देखा। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
मोहन सिंह 25 वर्ष से एसडीएम का वाहन चला रहे थे। मुनस्यारी में लंबे समय से एसडीएम का पद रिक्त है और डीडीहाट के एसडीएम विवेक प्रकाश के पास यहां का चार्ज है। वह कभी कभार ही यहां आ पाते हैं। इस कारण मोहन सिंह को एसडीएम का वाहन लगातार चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।