{"_id":"5beefd96bdec226966336c20","slug":"171542389142-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चोरों ने सोने का हार और अंगूठी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर चोरों ने सोने का हार और अंगूठी उड़ाई
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के बजेटी में चोरों ने एक घर में घुसकर सोने का हार और एक अंगूठी उड़ा ली। चोर पर्स को खेत में ही फेंक गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नगरवासी भयभीत हैं।
बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे प्रधानाचार्य एवं ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय के संचालक डॉ. पीतांबर अवस्थी के घर में घुसकर चोरों ने पर्स चोरी कर लिया। उस पर्स में सोने का एक हार और एक अंगूठी थी। प्रधानाचार्य डॉ.अवस्थी ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्य शाम को निचली मंजिल पर बैठे थे।
भोजन करने के बाद पर्स के चोरी होने का पता चला। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह खेत में खाली पर्स पड़ा मिला। हार की कीमत लगभग 30 हजार रुपये होगी। डॉ.अवस्थी ने कोतवाली पहुंचकर चोरों का पता लगाने की मांग की। बता दें कि चार दिन पहले पदियाधारा क्षेत्र में भी चोरी की घटना हुई थी। नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं में लिप्त आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।