फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   व्यभिचार में रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही

व्यभिचार में रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही

Tue, 13 Feb 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
व्यभिचार में रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही

विज्ञापन
पिथौरागढ़ । एक सिपाही की करतूत से उत्तराखंड पुलिस का दामन फिर दागदार हुआ है। पिथौरागढ़ पुलिस का एक सिपाही व्यभिचार में रंगे हाथ पकड़ा गया है। पति ने पत्नी को किराएदार सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। गुस्साए पति ने आरोपी सिपाही और पत्नी की धुनाई लगा दी। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही और महिला को हिरासत में ले लिया। आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ एनसीआर के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने आरोपी को सस्पेंड कर विभागीय जांच बैठा दी है।

जानकारी के अनुसार शहर एक टैक्सी चालक सोमवार सुबह पांच बजे घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाकर पत्नी को जगाने की कोशिश की। काफी देर बाद दरवाजा खुला। अंदर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के भीतर पत्नी के साथ किराएदार पुलिसकर्मी था। पत्नी को पराये मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति आगबबूला हो उठा। गुस्साए पति ने किराएदार सिपाही और पत्नी की धुनाई लगा दी। शोरशराबा सुनकर घर में मौजूद टैक्सी चालक के माता-पिता भी जाग गए।
विज्ञापन


मामले का पता चलने पर घर पर खूब हंगामा हुआ। परिजनों ने किराएदार सिपाही और महिला को कमरे में बंद कर दिया। इस बीच पति शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही और महिला को हिरासत में ले लिया। पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एनसीआर के तहत आईपीसी की धारा 497 में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी पुलिस कर्मी को पुलिस लाइन के आरआई के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि महिला को एसडीएम के समक्ष पेश करने के बाद मायके वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मामले की जानकारी पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी अजय जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। आरोपी सिपाही चंपावत जनपद निवासी दिनेश चंद्र जोशी अविवाहित है। यहां पुलिस लाइन के सशस्त्र बल में तैनात था और पिछले दो साल से टैक्सी चालक के मकान में किराए पर रह रहा था।

पत्नी की बेवफाई से टूटने की कगार पर खुशहाल परिवार
पुलिस के अनुसार टैक्सी चालक और उक्त महिला का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों की चार साल की एक बेटी है। पति खुद की टैक्सी चलाता है। घर पर बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी-बेटी के अलावा किराएदार ही रहते हैं। पत्नी की बेवफाई रंगे हाथ पकड़े जाने से पहले उसे इस बात का इल्म भी नहीं था कि उसकी गैरमौजूदगी में दांपत्य बंधन के भरोसे से खिलवाड़ चल रहा था। बकौल पीड़ित पति, वह पत्नी को हमेशा खुश रखने की भरसक कोशिश करता था। उसकी सभी जरूरतों का भी ख्याल रखता था। दूसरी ओर किराएदार सिपाही के धोखे से पति ही नहीं उसके माता-पिता को भी गहरी ठेस लगी है। बकौल माता-पिता, सिपाही को हमेशा बेटे की नजर से देखा। उसके खानपान से लेकर दिनचर्या का भी बेटे की तरह ख्याल रखते थे। लेकिन धोखा मिलने के बाद मानवीयता और किराएदार से संबंधों पर विश्वास उठ गया है।

इनसेट

पत्नी के खिलाफ कार्रवाई का विकल्प खुला
इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ ही व्यभिचार का मामला दर्ज किया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के व्यभिचार के मामले में महिला को भी दोषी माने जाने की टिप्पणी के बीच कार्रवाई का विकल्प भी खुला है। हालांकि पुलिस के पास इस मामले में कार्रवाई के लिए अभी तक स्पष्ट व्यवस्था नहीं आई है। अभी तक व्यभिचार के मामलों में कानून पुरुष को ही दोषी ठहराता आया है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा रुख के बाद आरोपी महिला के खिलाफ भी व्यभिचार में कार्रवाई संभव है। इस मामले में सीओ शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि न्यायालय की अनुमति के बाद ही इस केस में अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed