फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चंडीगढ़ ब्रांड की शराब के साथ हरियाणा के दो तस्कर गिरप्तार

चंडीगढ़ ब्रांड की शराब के साथ हरियाणा के दो तस्कर गिरप्तार

Wed, 13 Sep 2017 10:56 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ ब्रांड की शराब के साथ हरियाणा के दो तस्कर गिरप्तार
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक कार से चंडीगढ़ में बनी 312 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम पीपली मोड़ तिराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार (डीएल 4 सीएई-6265) देखकर रुकने का इशारा किया, लेकिन कार रुकने के स्थान पर जौरासी सड़क पर तेजी से निकल गई। कनालीछीना पुलिस ने अस्कोट थाने की पुलिस के साथ कार की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की। कनालीछीना से 20 किमी आगे जौरासी मार्ग पर सेलमा नामक स्थान पर पुलिस ने कार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार की सीट के नीचे शराब की 312 बोतलें छिपाई गई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष महेश कांडपाल ने बताया कि रोहताश कुमार निवासी सैंदिल थाना अडेवा जिला जिंद हरियाणा, सुरेंद्र सिंह निवासी नगौरा थाना अडेवा जिला जिंद हरियाणा शराब को क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहे थे। शराब पकड़ने वाले पुलिस दल में आसिफ खान, तेज कुमार, आनंद राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed