{"_id":"5cfea517bdec2207362d3323","slug":"156019227110-pithoragarh-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारपीट कर वाहन से नीचे फेंका,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को मारपीट कर वाहन से नीचे फेंका,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खूनी निवासी एक व्यक्ति ने जाजरदेवल पुलिस थाने में दी तहरीर में कुछ लोगों पर पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है।
जिला मुख्यालय के नजदीक खूनी गांव निवासी जगदीश जोशी ने जाजरदेवल थाने में दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को उनका पुत्र मोहित जोशी जाजरदेवल में बाल कटिंग करवाकर घर को जा रहा था। इतने में सल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और अपने वाहन में डालकर पिटाई करने लगा। आरोपी उसे सल्मोड़ा स्थित अपनी दुकान में ले गया। दुकान के अंदर भी उसके साथ मारपीट की। वह चिल्लाने लगा तो उसको वाहन से नैनीपातल स्थित कूड़ेदान के पास ले जाकर वाहन से नीचे फेंक दिया और फिर उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने में दो और लड़के आरोपी के साथ थे। मारपीट से मोहित बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उसे होश आया तो आरोपी सामने खड़ा था। आरोपी ने उससे एक कागज पर हस्ताक्षर कराए। आरोपी कहने लगा कि कागज में लिखा है कि सारी गलती तेरी (मोहित) है।
जगदीश जोशी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी ने मोहित से 50 हजार रुपये की नकदी के साथ ही फोन, 40 हजार रुपये की कीमत की सोने की चेन और सोने की बालियां छीन ली। जेब से कागजात भरा पर्स भी निकाल लिया। कहा है कि आरोपी से उनके पुत्र को जान का खतरा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष पीआर आगरी ने बताया कि पीड़ित के साथ मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।