फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अनजान युवक से मिलने भारत आई किशोरी नेपाल पुलिस को सौंपी

अनजान युवक से मिलने भारत आई किशोरी नेपाल पुलिस को सौंपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
अनजान युवक से मिलने भारत आई किशोरी नेपाल पुलिस को सौंपी
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल से अकेले आ रही एक कि शोरी को एसएसबी जवानों ने मानव तस्करी की आशंका के चलते नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे नेपाल से एक किशोरी भारत आ रही थी। उसने खुद को कोटबोबा दार्चुला नेपाल का बताया। वह धारचूला में किसी पंकज नाम के युवक से मिलने आई है, जिसके साथ वह हल्द्वानी जाने की बात कर रही थी। किशोरी मानव तस्करों के हाथों में न पड़ जाए एसएसबी जवानों ने उसे नेपाल पुलिस के पोस्ट कमांडर ललित दत्त भट्ट और एपीएफ इंचार्ज टेक बहादुर सहित अन्य प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया।


पिथौरागढ़ के एसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मानव तस्करी का मामला लग रहा है। धारचूला थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि मानव तस्करी का मामला हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षाबलों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed