{"_id":"59de524a4f1c1b71548b6ccd","slug":"151507742282-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से पहुंचा दी हरियाणा की शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से पहुंचा दी हरियाणा की शराब
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस ने फर्जी नंबर की कार से शराब लाते हरियाणा के एक शराब तस्कर को पकड़ा है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। कार में हरियाणा में बनी रम और व्हिस्की की 492 बोतलें बरामद हुई।
दिवाली को देखते हुए पुलिस ने इन दिनों अवैध शराब के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक पवन जोशी के नेतृत्व में एक टीम ऐंचोली के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी कार यूके 05 बी-7973 को चेक किया गया तो उसमें शराब भरी थी। छानबीन में पता चला कि कार का यह नंबर फर्जी है। कार के अंदर एचआर 10 वाई-2626 वाली नंबर प्लेट रखी मिली।
कार में सवार हरियाणा के कैंथल जिला निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इस मामले में आबकारी एक्ट के साथ ही धारा 420, 467, 468, 471 में मुकदमा दर्ज किया है। फरार व्यक्ति की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसपी ने शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम दिया है।