फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   असामाजिक तत्वों के खिलाफ नहीं हो पाई कार्रवाई

असामाजिक तत्वों के खिलाफ नहीं हो पाई कार्रवाई

Fri, 07 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों के खिलाफ नहीं हो पाई कार्रवाई
पिथौरागढ़। चंपावत में हुई तिहरे हत्याकांड के बावजूद सीमांत की पुलिस और जिला प्रशासन नींद से नहीं जागा है। अलबत्ता जिला बदर की कार्रवाई में अब डीएम कोर्ट से तेजी जरूर आई है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में नौ असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला बदर के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई। यह मामला अभी लटका है। डीएम की ओर से इस मामले में अब सुनवाई में तेजी आई है। इनके अलावा नेपाल के 11 ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है। इनके खिलाफ एनडीपीएस, मारपीट आदि के मामले यहां दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय के रीडर मोहन चंद्र का कहना है कि इनकी धरपकड़ के लिए सीमावर्ती थानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। सीमा पर तैनात प्रहरियों से भी जानकारी ली जा रही है। अधिकतर का नाम-पता गलत होने से दिक्कत हो रही है। पिथौरागढ़ जिले की नेपाल से लगती खुली सीमा है। इसका आपराधिक तत्व आसानी से फायदा उठाते हैं। गांवों में बुजुर्ग ही अधिक रह गए हैं। ऐसे में अंदेशा है कि आपराधिक तत्व कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed