फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पॉक्सो एक्ट में दर्ज नहीं की रिपोर्ट

पॉक्सो एक्ट में दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Sun, 11 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट में दर्ज नहीं की रिपोर्ट
पिथौरागढ़। नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर में पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया। अब गलती पकड़ी जाने के बाद पॉक्सो की धारा भी बढ़ा दी गई है। इस बीच कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर में हुई गलती पकड़ी। इससे पहले एफआईआर के साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया था। एफआईआर के साथ ही मेडिकल में भी उम्र का ब्यौरा होता है। बावजूद इसके एफआईआर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज नहीं की। बड़ी गलती पकड़ में आने के बाद कोतवाली पुलिस में खलबली मच गई। इसके बाद पॉक्सो एक्ट की धारा 7, 8 लगाई गई।
विज्ञापन


हालांकि अपनी गलती उजागर होने के बाद पुलिस पहले पीड़िता की उम्र का प्रमाण नहीं मिलने का दावा कर रही है। इधर, दोपहर को जांच अधिकारी सुशीला आर्या ने पीड़ित और उसके पिता को लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। इससे पहले शनिवार शाम जांच अधिकारी ने आरोपी अजय महर को रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के समय पीड़िता की उम्र का प्रमाण नहीं मिला था। नाबालिग प्रमाणित होने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। -हेम चंद्र पंत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed