फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 54 हजार

ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 54 हजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 54 हजार
पिथौरागढ़। साइबर अपराधियों ने ओटीपी पूछकर एक रिटायर्ड प्रोफेसर और एक महिला कर्मी के खाते से 54 हजार की नकदी उड़ा ली। शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस की साइबर सेल के प्रयासों से इस धनराशि को उनके खातों में लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। बैंक खाता या एटीएम नंबर बंद होने और कभी बैंक में आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर साइबर ठग लोगों के खातों से जमापूंजी उड़ा रहे हैं। इसी तरह के दो मामले इस सप्ताह पिथौरागढ़ में सामने आए। इनमें एक मामले में रिटायर्ड प्रोफेसर से ओटीपी पूछकर उनके खाते से 30 हजार, जबकि दूसरे मामले में एक महिला कर्मी के खाते से 24 हजार की रकम उड़ा ली। खाते से रकम निकलने का अहसास होने पर दोनों ने एटीएम बंद कराने के साथ ही पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने खातों से उड़ाई गई धनराशि से ऑनलाइन शापिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी से बात की। पुलिस के अनुसार कंपनी द्वारा इस धनराशि को खाताधारकों के अकाउंट में वापस किया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल का कहना है कि आम लोगों को साइबर अपराधियों से बचाने के लिए तमाम तरह के जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार-प्रसार कर लोगों को अपने बैंक खाते के एटीएम का पिन कोड, ओटीपी नंबर नहीं बताने की अपील की जाती है। इसके बावजूद लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आ रहे हैं। लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed