फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल पुलिस ने चरस, नकदी, सोने के साथ दो लोगों को पकड़ा

नेपाल पुलिस ने चरस, नकदी, सोने के साथ दो लोगों को पकड़ा

Mon, 22 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने चरस, नकदी, सोने के साथ दो लोगों को पकड़ा
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल पुलिस ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों को 35 ग्राम चरस, नकदी, सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में से एक पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चैंसर का निवासी है, दूसरा नेपाली है। सोमवार शाम करीब चार बजे झूलाघाट के झूलापुल से नेपाल जा रहे दो लोगों की नेपाल पुलिस ने तलाशी ली तो उनके कब्जे से 35 ग्राम चरस, 52000 की भारतीय करेंसी, कान, गले के सोने के आभूषण बरामद हुए। नेपाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जिला मुख्यालय बैतड़ी ले गई है। जुल्लाघाट (नेपाल) के थानाध्यक्ष चक्रदेव पांडे ने बताया कि पकड़े गए लोगों को पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चैंसर निवासी वीरेंद्र सिंह, नेपाल के पाटन निवासी महेंद्र बिष्ट शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों लोग बार-बार झूलापुल आर-पार कर रहे थे। शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed