{"_id":"5afc68644f1c1b195e8b5009","slug":"11526491236-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के मामा ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते के मामा ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार
Updated Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट विकास खंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। नाबालिग भांजी के साथ बलात्कार के आरोप में रिश्ते के मामा को पुलिस ने मंगलवार की रात गंगोलीहाट से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ढाई माह पहले बहला फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।
डीडीहाट विकास खंड के एक गांव की किशोरी (16) पिथौरागढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। इस बीच, वह अचानक गायब हो गई। 25 फरवरी को परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच-पड़ताल में पता चला कि नगर निवासी उसके रिश्ते का मामा उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस आरोपी और किशोरी की ढूंढखोज में जुट गई।
मंगलवार की रात पुलिस टीम ने आरोपी को गंगोलीहाट बाजार से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। बुधवार को पुलिस टीम लड़की और आरोपी को लेकर मुख्यालय पहुंची। सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोपी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसने बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ढाई माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। सीओ ने बताया कि लड़की के बयानों और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा लड़की की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।