फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 04 May 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से 11 किमी दूर खुम्ती में घास काटने जंगल गई महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


खुमती की प्रधान विमला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह ने बताया कि खुम्ती के लेक्सल्ला तोक निवासी नारु देवी (55) पत्नी राम सिंह शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जंगल में घास लेने गई थी। घर से एक किमी दूर ही पहुंची थी कि पहाड़ी से गिरा पत्थर नारु देवी के सिर पर लगा, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव की महिलाएं मानमती देवी और भागीरथी देवी नारु देवी को पीठ पर ढोकर सुरक्षित स्थान पर ले गई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को घटना की सूचना दी। घायल महिला को गांव के बहादुर सिंह, मदन सिंह आदि धारचूला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उप निरीक्षक पिंकी ने शव का पंचनामा भरा। एसडीएम आरके पांडेय, थाना प्रभारी पीएस नेगी, नरेंद्र अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता महिराज सिंह, धीरू सिंह, मनोज खनाल ने महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed