{"_id":"5cd07f69bdec22076d2045e4","slug":"111557167977-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में सड़क से गिरकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धारचूला में सड़क से गिरकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला के तल्ला रांथी निवासी गगन सिंह धामी (50) पुत्र स्व.देव सिंह वर्ष की सड़क से गिरकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गगन सिंह धामी तवाघाट रोड से पैदल जा रहे थे। दोबाट पर वह असंतुलित होकर 100 मीटर नीचे से खोतिला गांव को जाने वाली सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने पुलिस कर्मी गोपाल सिंह, मोहन सिंह और हेमराज को मौके पर भेजा। एसआई अर्जुन राणा ने मृतक का पंचनामा भरा। डा. एमके जायसवाल ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दामाद उदय सिंह ने बताया कि गगन सिंह खोतिला में किसी रिश्तेदार के घर गए थे। मृतक के छह पुत्री और दो पुत्र हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।