{"_id":"5bf04e59bdec2269ad754b4d","slug":"111542475353-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के डडेलधूरा में जीप गिरी, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल के डडेलधूरा में जीप गिरी, दो की मौत
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के डडेलधूरा जिले में शनिवार दोपहर एक जीप खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। गंभीर घायल एक लड़की को धनगड़ी भेजा गया है।
डडेलधूरा प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भागीचैरा से डडेलधूरा जिला मुख्यालय आ रही एक जीप कुरड़ा के पास सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में भागीचैरा गांव पालिका 2 के धर्म सिंह मड़े (27) और यहीं के दीपेंद्र साहू (49) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डडेलधूरा, बैतड़ी और धनगड़ी के एकलस नागरी, रण बहादुर शाही, तनुजा शाही, नवीन शाही, विष्णु शाही, माया नागरी, केशव मल्ल, सुशील मेहता, सर्मीला अवस्थी समेत 17 घायल हो गए।
डडेलधूरा के डीएसपी डंबर बहादुर केसी ने बताया कि घायलों में बैतड़ी की गौरी बिष्ट की हालत गंभीर है। उसे धनगड़ी रेफर किया गया है। अन्य घायलों को उपक्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा में भर्ती किया गया है। नेपाल की सड़कों पर सवारी वाहनों की संख्या कम होने से चालक तय सीमा से अधिक यात्रियों को ढोते हैं। इससे अक्सर हादसे होते रहते हैं।