{"_id":"5c0aa951bdec22418c7a876a","slug":"101544202577-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ालू में आवारा कुतों ने दो बकरियों को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ालू में आवारा कुतों ने दो बकरियों को मार डाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बड़ालू कस्बे में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। आवारा कुत्तों ने दो बकरियों को मार डाला। कुत्तों की डर से स्कूली बच्चे दहशत में है। गांव के लोगों ने प्रशासन से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
शुक्रवार को बड़ालू के बेता गांव के अमित कुमार की बकरी को क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों ने बुरी तरह काट डाला। कुछ देर बाद बकरी की मौत हो गई। पिछले महीने तीन नवंबर को भी लक्ष्मण राम की बकरी को कुत्तों ने मार डाला था। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं।
लोग घरों से निकलते समय हाथ में डंडे लेकर चल रहे हैं। गांव के नरेंद्र संतोलिया, अमित कुमार, रमेश राम, अक्षय कुमार, लक्ष्मण राम, पुष्कर बनलेखी, अनिल कुमार, अशोकी बनलेखी, सूरज कुमार, राहुल कुमार ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।