{"_id":"68544f99ba83a70f0a0c79da","slug":"crime-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-129257-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
Thu, 19 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक की ओर से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
मामले के अनुसार बीते बुधवार को एक महिला ने थाने में पहुंचकर एक शिक्षक पर नाबालिग पुत्री का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। महिला ने तहरीर में कहा था कि ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना गंगोलीहाट में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3)/65(1)/75 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र पाठक की टीम ने आरोपी शिक्षक केशर लाल को गंगोलीहाट से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद