फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cricket Match In Thal

स्टार इलेवन जसपुर ने विश्व एकादश राईआगर को हराकर किया क्रिकेट पर कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match In Thal
थल में फाइनल विजेता टीम के साथ मुख्यअतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। रामलीला समिति और थल क्रिकेट बोर्ड की ओर से समाजसेवी स्व. देवराज सत्याल की स्मृति में 35वीं टी-20 चैंपियन क्रिकेट कप टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसका मेगा फाइनल स्टार इलेवन जसपुर और विश्व एकादश राईआगर के बीच खेला गया। इसमें जसपुर ने राईआगर को पांच विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता टीम 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जसपुर ने बल्लेबाजी के लिए राईआगर को आमंत्रित किया। राईआगर की टीम 15 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट हो गई। सचिन ने टीम की ओर से सर्वाधिक 24 रन बनाए। जसपुर के गेंदबाजों ने उम्दा गेंदबाजी की। नाजिम, पुष्पेंद्र, निखिल, संजय, शादाब ने दो-दो विकेट चटकाए। जसपुर की टीम ने 13.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। नाजिम मैन ऑफ द मैच रहे। राईआगर के गेंदबाज सचिन ने दो, सूर्या, पवन, चंदन ने एक-एक विकेट लिया। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज जसपुर के ऑलराउंडर नाजिम, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसपुर के स्पिनर पुष्पेंद्र, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राईआगर के सौरभ रहे।
विज्ञापन

जगमोहन भैसोड़ा, सुरेश चंद, स्कोरर निक्का कुमार अंपायर थे। रिंकू कुमार, राघव कुमार, महिपाल टम्टा, नीरज जोशी, नरेश जोशी, अमरजीत ने आंखों देखा हाल सुनाया। देउपा कंस्ट्रक्शन के स्वामी नरेंद्र देउपा, सत्याल फिलिंग स्टेशन की ओर से टूर्नामेंट समिति को सहयोग राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल थाने के एसआई मोहन सिंह बोरा, एसआई नरेंद्र सिंह अधिकारी, सलीम अहमद, टैक्सी यूनियन के प्रदेश महामंत्री बबलू सामंत की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। टूर्नामेंट समिति के प्रभारी दिनेश चंद्र पाठक, राजेश पंचपाल, अर्जुन सिंह रावत, सुनील गोस्वामी, सुनील सत्याल, विक्की सामंत, मनोज गोस्वामी, पप्पू बिष्ट, गोलू जोशी, राजा जोशी, नानू वर्मा, नवीन कार्की, कृष्ण गोपाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed