फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cricket Competition Pithoragarh

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ बना क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन

Sat, 18 Feb 2023 05:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Feb 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Cricket Competition Pithoragarh
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अधीन महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता पिथौरागढ़ बन गया है। पिथौरागढ़ ने एकतरफा मुकाबले में लोहाघाट कॉलेज को छह विकेट से हराया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ कॉलेज के हिमालय धामी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और परीक्षित गड़कोटी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय खेल मैदान में शुक्रवार को पिथौरागढ़ और लोहाघाट की टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ। मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुवानी के प्राचार्य डॉ. जीसी पंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। लोहाघाट ने 20 ओवर में 74 रन बनाए। पिथौरागढ़ के अजय, निखिल ने तीन-तीन और परीक्षित ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में पिथौरागढ़ ने 10 ओवर में हिमालय धामी के 26 रनों की मदद से मैच छह विकेट से जीत लिया। लोहाघाट के सौरभ ने तीन विकेट लिए। मैच में निर्णायक की भूमिका जीवन मेहता, बॉबी चंद ने निभाई। स्कोरर रोहित पुनेठा रहे। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के क्रीड़ाधिकारी लियाकत अली, डॉ.प्रेमलता पंत, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. एनएस धारियाल, डॉ. सतीश जोशी, डॉ. विपिन पाठक, डॉ शंकर, डॉ. मुकेश पांडे, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed