फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cracks in relationships seen in the drama Mann Ke Bhanwar

Pithoragarh News: मन के भंवर नाटक में रिश्तों में दिखी दरार

Sun, 09 Feb 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cracks in relationships seen in the drama Mann Ke Bhanwar
पिथौरागढ़। अर्थ सोसायटी फाॅर द वेलफेयर ऑफ मैनकाइंड और अर्थ रंगमंडल ने पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा लिखित नाटक मन के भंवर का मंचन किया गया। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से मनोज लीला भट्ट के निर्देशन में नगर निगम सभागार में आयोजित नाटक में मेयर कल्पना देवलाल मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मन के भंवर नाटक एक बहुत ही संवेदनशील सामाजिक नाटक है। नाटक में एक प्रसिद्ध मनोचिकित्सक के पूरे जीवन की घटनाओं को दर्शाया गया है, जो इस भौतिक युग में भी अपना कार्य सादगी, समर्पण और प्रतिबद्धता से करता है। दूसरी ओर उसकी पत्नी छाया है जो बहुत भौतिकवादी है और विलासिता पसंद करती है। विचारों में अंतर के कारण उनके रिश्ते में दरार आ जाती है। एक मनोचिकित्सक जो अपना पूरा जीवन दूसरों का इलाज करने में लगा देता है वही खुद एक मनोरोगी बन जाता है।
विज्ञापन

इस कहानी को मंच पर दीपक मंडल, प्रीती रावत, अभिषेक पटेल, तनुजा गोस्वामी, सुनील उप्रेती, राजेश सिंह, मुकेश कुमार, आरती गैरा, सपना ने अभिनय से जीवंत कर दिया। सोसायटी के महासचिव और नाटक के निर्देशक मनोज लीला भट्ट ने बताया की नाटक में मंचन के साथ-साथ जनपद पिथौरागढ़ के स्कूलों में बच्चों को रंगमंच की उनके जीवन में महत्ता के बारे में बताया जाएगा। मंच का संचालन प्रियंका जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed