फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Covid Hospital in Berhinag

तीन दिन में संचालित हो जाएगा बेड़ीनाग में सेना को कोविड अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Covid Hospital in Berhinag
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए लगातार मेडिकल सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय सेना और सेना चिकित्सालय पिथौरागढ़ ने तहसील बेड़ीनाग में कोविड संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए कोविड अस्पताल बनाया है। इस अस्पताल का संचालन तीन दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल के संचालन के लिए डीएम आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रशासन एवं सेना के अधिकारियों की बैठक डीएम कार्यालय में हुई।
बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सेना के साथ संयुक्त प्रयास से स्थापित इस चिकित्सालय का संचालन तीन दिन में हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पर कोविड संक्रमित व्यक्तियों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में जो भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जानी हैं, वह सभी दो दिन में आपसी समन्वय के साथ कर ली जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सालय तक निर्मित संपर्क मार्ग को पक्का और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम आरडी पालीवाल, सेना से कर्नल रोहित, सीएमओ डॉ. एचसी पंत, प्रशिक्षु आईएएस दिवेश सासनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed