फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cousins started sandal industry to stop migration

पहाड़ से पलायन को रोकने के लिए दो चचेरे भाईयों ने पहाड़ में किया चप्पल उद्योग शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cousins started sandal industry to stop migration
बेरीनाग विकासखंड के सिंगोली गांव के दो चचेरे भाईयों ने चंद्रा ब्रांड नाम से चप्पल को बाजार में उत - फोटो : PITHORAGARH
पहाड़ से लगातार हो रहे पलायन को रोकने के लिए बेड़ीनाग के सिंगोली गांव निवासी दो चचेरे भाइयों ने चप्पल उद्योग खोला है। इनका मुख्य उद्देश्य पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन और पहाड़ के लोगों को रोजगार उपलब्ध करना है। दोनों चचेरे भाइयों ने चंद्रा ब्रांड नाम से चप्पल को बाजार में उतारा है। लोग इस ब्रांड को खूब पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिंगोली गांव निवासी चंदन गिरि पुत्र रमेश गिरि और चंद्र गिरि पुत्र डिगर गिरि ने बताया कि दोनों भाइयों ने कई साल प्राइवेट कंपनियों में काम किया। चंद्र गिरि ने कहा कि हरियाणा की कंपनी सूज इंडिया लिमिटेड में चार साल तक काम किया। इस दौरान उनके मन में खुद का काम शुरू करने का विचार आया। उन्होंने चचेरे भाई चंद्र गोस्वामी से खुद की कंपनी खोलने की बात कही।
विज्ञापन

चंद्र गिरि उस समय चंडीगढ़ में नेटवर्क मार्केटिंग का काम कर रहे थे। भाई की बात सुनकर वह भी गांव सिंगोली आ गए और सीजे ग्रुप इंडस्ट्रीज नाम से कंपनी खोली। इसके लिए उन्होंने उद्योग विभाग से 8 लाख का लोन लिया और खुद के कमाए दो लाख रुपये भी डाले। अभी वह यहां पर चप्पलों का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। वे गांव के सात लोगों को पांच-पांच हजार रुपये की सैलरी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ में हैं संभावनाएं
दोनों भाइयों का कहना है कि पहाड़ में रोजगार की कई संभावनाएं हैं। उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को सस्ते दामों पर चप्पल उपलब्ध करना है। उनका कहना है कि दो माह के भीतर वे यहां सैंडल भी बनाना शुरू कर देंगे।

आगरा-हरियाणा से मंगाते हैं सामान
दोनों भाई हरियाणा से रबर और अन्य सामान मंगा रहे हैं। उनका कहना है कि अभी शुरुआत में चप्पल बनाने का कार्य कर रहे हैं। कुछ समय बाद वे जूते बनाने भी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed