{"_id":"5efe19c38ebc3e42b050ffcc","slug":"corona-cases-reached-66-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld3883094134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 66","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 66
विज्ञापन
Corona cases reached 66 in Pithoragarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला आया। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 हो गई है। इनमें से 61 लोगों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बृहस्पतिवार तक कुल 195 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन में हैं। इसके अतिरिक्त 6700 व्यक्ति होम/पंचायत क्वारंटीन में हैं। 38,916 व्यक्तियों ने 14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर लिया है। जिले से अब तक 1824 व्यक्तियों के लैब सैंपल लिए गए, जिसमें से 1707 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 66 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
इनमें से 61 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। 34 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना महामारी को देखते हुए घरों को लौट रहे लोगों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है और सभी को क्वारंटीन किया जा रहा है। अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से 45,849 लोग अपने गृह जनपद आ चुके हैं। जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने लोगों से कोविड-19 को देखते हुए समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।