फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Copies of agricultural laws burned on Lohri

लोहड़ी पर जलाईं कृषि कानूनों की प्रतियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Copies of agricultural laws burned on Lohri
पिथौरागढ़ में कृषि कानून की प्रतियां जलाते आप कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में लोहड़ी पर गांधी चौक में कृषि कानून की प्रतियां जलाईं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को आप कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश पुनेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक में एकत्र हुए। उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए तीनों कृषि कानूनों को काला कानून और मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। पुनेड़ा ने कहा कि किसानों के साथ धोखा हुआ। प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने कहा कि कृषि कानून चंद पूंजीपतियों के पक्ष में लाया गया है। कहा कि किसान आंदोलन में 65 किसान शहीद हो गए हैं लेकिन मोदी सरकार अनदेखा कर रही है। सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है। वहां एडवोकेट आलोक चौधरी, जगदीश कलौनी, छवि वर्मा, गिरीश जोशी, डॉ. लोकेश, नरेंद्र ग्वाल, शंकर राम, राकेश वर्मा, नवीन शर्मा, भावना शर्मा, एडवोकेट सरोज देउपा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed