{"_id":"59f6033d4f1c1b8d698b84ca","slug":"consumers-in-the-absence-of-home-delivery-of-kitchen-gases","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोईगैस की होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ता भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोईगैस की होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ता भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोईगैस सिलेंडरों की होम डिलावरी न होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रविवार को गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग करने के बाद रसोईगैस सिलेंडर लेने के लिए दो किलोमीटर दूर बलतिर गांव स्थित गोदाम में बुलाया जाता है। अधिकतर उपभोक्ताओं के पास वाहन नहीं होते। इस कारण उनको मजदूर के माध्यम से सिलेंडर लाना पड़ता है। इस कारण भाड़े में ही काफी रकम खर्च हो जाती है।
विज्ञापन
थल का गैस गोदाम हाल ही में खुला है। इसकी बुकिंग का काउंटर तो बाजार में खोला गया है, लेकिन गैस गोदाम दो किलोमीटर दूर बना है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जब तक डीडीहाट गैस एजेंसी से रसोईगैस का वितरण होता था, तब तक किसी प्रकार की कठिनाई नहीं थी। रसोईगैस का गोदाम थल में खुलते ही समस्या खड़ी होने लगी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में कमलेश जोशी, हरीश लोहनी, अशोक लोहनी, बंशीधर पाठक, प्रेम राम, बबलू कुमार, शंकर चंद आदि शामिल हुए। गैस एजेंसी के प्रबंधक बचीराम आर्य ने बताया कि नई गैस एजेंसी होने के कारण अभी सिलेंडरों की होम डिलीवरी शुरू नहीं हो पाई है। होम डिलीवरी के लिए प्रस्ताव बनाकर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद लोगों को घरों में ही सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन