{"_id":"6ac29e2092519d57c30c5f14","slug":"construction-work-on-nh-9-halted-vehicular-movement-for-half-an-hour-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-145181-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एनएच-9 पर निर्माण कार्य के चलते आधे घंटे थमी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एनएच-9 पर निर्माण कार्य के चलते आधे घंटे थमी वाहनों की रफ्तार
Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर कोतवाली के पास रविवार दोपहर एनएच-9 पर पाइपलाइन बिछाने और सड़क पर पैच भरने का काम चलने के कारण करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक लगे इस जाम से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क पर अचानक यातायात थमने से छोटे वाहनों के साथ-साथ भारी मालवाहक वाहन भी फंस गए। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में बुरी तरह फंस गई जिसे निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। यात्री भावना कांडपाल ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं लेकिन काम के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट पुख्ता होना चाहिए ताकि आपातकालीन वाहनों और आम जनता को असुविधा न हो। संवाद
-- -- --
वर्जन :नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कलवर्ट मरम्मत और पैच निर्माण का कार्य चल रहा है। अधिकतर स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों को एक-एक करके निकाला जा रहा है। जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर यातायात पूरी तरह सुचारु कर दिया जाएगा। - विभोर गुप्ता, ईई, एनएच खंड लोहाघाट