फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Construction of day care center started in Gunji

Pithoragarh News: गुंजी में डे केयर सेंटर का निर्माण शुरू

Thu, 22 May 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of day care center started in Gunji
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा पर गुंजी में डे-केयर सेंटर के माध्यम से यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्माण शुरू कर दिया है। डे-केयर सेंटर में तैनात चिकित्सकों के रहने के लिए ट्रांजिट हॉस्टल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कोई अस्पताल नहीं है। अब तक सेना और संस्थाओं की ओर से आदि कैलाश यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रा मार्ग पर गुंजी प्रमुख पड़ाव है। स्वास्थ्य विभाग आदि कैलाश यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यहां स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करेगा, इसे डे-केयर सेंटर का नाम दिया जाएगा। विभाग की ओर से इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक यहां चिकित्सकों की तैनाती होगी जो आदि कैलाश यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इस दुर्गम स्थान पर स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण भी किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही डे-केयर सेंटर अस्तित्व में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में बिजली बन सकती है बाधक
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डे-केयर सेंटर में प्राथमिक चिकित्सा के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध होंगे। यदि सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तो इसमें बिजली बाधक बन सकती है। अधिकारियों के मुताबिक डे-केयर सेंटर में एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करने की योजना है। गुंजी में अब तक ग्रिड से बिजली नहीं पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि बगैर ग्रिड की बिजली से कई स्वास्थ्य उपकरणों का संचालन करना मुश्किल होगा। ऐसे में डे-केयर सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विभाग को ग्रिड की बिजली का इंतजार करना पड़ेगा।

कोट
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर गुंजी में डे-केयर सेंटर का निर्माण शुरू हो चुका है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed