फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen ridiculed the state government

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गुबार निकाला

Fri, 06 Oct 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 06 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen ridiculed the state government
धारचूला में पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के वाहन का चालान करने के बाद से धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो गई है। महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले बढ़ गए हैं। कांग्रेस विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में चल रहे धरने के दौरान कहा गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, धरना जारी रखा जाएगा। फिलहाल धरने का कार्यक्रम 12 अक्तूबर तक का तय है। उसके बाद की रणनीति फिर तय की जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस की मांग है कि धारचूला के थाना प्रभारी को बर्खास्त किया जाए और पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया जाए। धामी ने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ घर पर घुसकर पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की थी, इस मुद्दे पर कांग्रेस शांत बैठने वाली नहीं है। इधर, धरना कार्यक्रम के समर्थन में शुक्रवार को गंगोलीहाट के पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, राजेंद्र बोरा, पंकज बोरा, जोगा राम, हिमांशु बोरा, विनोद कुमार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कैलाश रावत, नंदा बिष्ट आदि बैठे। 
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस 12 अक्तूबर को ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा तक धरना जारी रखना चाहती है, ताकि उसके पक्ष में माहौल बन जाए। इसके लिए कांग्रेस आम जनता का समर्थन जुटाने का प्रयास भी कर रही है। वहीं, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल ने कांग्रेस के आंदोलन को औचित्यहीन करार दिया है। कहा है कि यह आंदोलन सिर्फ दबाव बनाने के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने पुलिस और भाजपा का पुतला फूंका
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। धारचूला पुलिस द्वारा दो अक्तूबर को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट से की गई कथित अभद्रता का जिलेभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को कनालीछीना में कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन और भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने महिला जिलाध्यक्ष के साथ हुए अभद्र व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का अपमान कर रही है। कांग्रेसियों ने सरकार से दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पुतला फूंकने वालों में पाली के प्रधान बलवंत कुमार, कांग्रेस महामंत्री आनंद सिंह दिगारी, पुष्कर सिंह सिरोला, प्राण दत्त जोशी, प्रकाश पंत, हरीश कापड़ी, उमेश भंडारी, नरेंद्र दिगारी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed