फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers angry at changes in labor laws demonstrated

श्रमिक कानून में परिवर्तन करने पर भड़के कांग्रेसी, बोले- इससे मजदूरों का शोषण बढ़ेगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Congress workers angry at changes in labor laws demonstrated
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। श्रमिक कानून में परिवर्तन करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कानून को पूर्व की भांति नहीं रखने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। सोमवार को आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिक कानून में बदलाव कर मजदूरों का शोषण कर रही है। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार पूजिपतियों के दबाव में श्रमिक कानून में बदलाव कर रही है। इससे पूंजीपति लोग मजदूरों का शोषण करेंगे, जो मजदूरों के अधिकारों के साथ कुठाराघात है। उन्होंने कहा श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून को पूर्व की तरह नहीं रखा गया तो कांग्रेस श्रमिकों के साथ सड़कों पर उतरक सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
--::: आंदोलन में ये हुए शामिल -:: हिमांशु ओझा, जावेद खान, कुंडल महर, पवन पाटनी, कपिल सौन, मनोज पांडेय, दिनेश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, मनोज कुमार, नफीष अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed