फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress raised questions on non-start of air service to Delhi

Pithoragarh News: दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू नहीं होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Tue, 18 Jun 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congress raised questions on non-start of air service to Delhi
पिथौरागढ़। नैनीसैनी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू नहीं होने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडेय ने कहा है कि पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए लोगों की सबसे अधिक आवाजाही होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने में 16 से 18 घंटे का समय लगता है। इसे देखते हुए लोग सीधी विमान सेवा की मांग उठा रहे हैं। चुनाव से पूर्व सरकार ने 42 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग भी कराई थी। बावजूद इसके अब तक विमान सेवा शुरू नहीं की गई है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करना भी भाजपा सरकार का केवल एक जुमला ही साबित हुआ। आदि कैलाश यात्रा शुरू होने के बाद पिथौरागढ़ में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि यदि दिल्ली के लिए शीघ्र विमान सेवा शुरू नहीं की जाती है तो कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed